नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज में इंग्लैंड को एक गंभीर हार का सामना करना पड़ा है। इंग्लिश टीम केवल 11 दिनों में ही धराशाई हो गई। ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 3-0 से पराजित करके सीरीज अपने नाम कर ली है। इस हार के बाद इंग्लैंड टीम की व्यापक आलोचना हो रही है, और कई स्थानों पर कोच को हटाने की मांग उठ रही है। इसके साथ ही, भारत के पूर्व महान खिलाड़ी रवि शास्त्री को इंग्लैंड का कोच बनाने की जरूरत महसूस की जा रही है।

रवि शास्त्री को कोच बनाने की मांग

इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर ने इंग्लैंड क्रिकेट में बदलाव की आवश्यकता पर जोर दिया है। उन्होंने ब्रेंडन मैकुलम के स्थान पर रवि शास्त्री को मुख्य कोच बनाने की सिफारिश की है। पनेसर का कहना है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शास्त्री की सफलताओं के संदर्भ में उन्हें टीम को फिर से संमर्थ बनाने के लिए एक आदर्श विकल्प माना जाना चाहिए। पनेसर ने कहा, “हमें यह सोचना होगा कि ऑस्ट्रेलिया को हराने का सही तरीका कौन जानता है। कैसे हम उनकी मानसिक, शारीरिक और रणनीतिक कमजोरियों का लाभ उठा सकते हैं?”

‘बैज़बॉल’ रणनीति पर उठे सवाल

इस शर्मनाक हार ने कोच मैकुलम की कार्यशैली और ‘बैज़बॉल’ रणनीति पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया की तेज और उछाल भरी पिचों पर प्रभावी प्रदर्शन करने में पूरी तरह विफल रही है। बल्ले और गेंद दोनों से लगातार खराब प्रदर्शन ने इस बहस को प्रज्वलित कर दिया है कि क्या टीम की गिरती इस लोकप्रियता को रोकने के लिए नेतृत्व में बदलाव की आवश्यकता है।

11 दिनों में धराशाही इंग्लैंड टीम

वर्तमान में इंग्लैंड टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है, जहां उन्होंने 11 दिनों में ही इस शर्मनाक हार का सामना किया। ऑस्ट्रेलिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीरीज को पहले ही 3-0 से अपने नाम कर लिया है।