चतरा: झारखंड के चतरा जिले के टंडवा में स्थित एनटीपीसी के नॉर्थ कर्णपुरा सुपर थर्मल पावर प्लांट में बुधवार को एक बड़ा हादसा हुआ। यहां कन्वेयर बेल्ट पर काम करते समय कई कर्मचारी लगभग 50 मीटर की ऊंचाई से गिर गए, जिससे प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
हादसे में जानमाल का नुकसान
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस दुर्घटना में कम से कम 5 कर्मचारियों की मौत की आशंका जताई जा रही है। इसके अलावा, कई अन्य कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने का कार्य जारी है, और राहत-बचाव कार्य भी चल रहा है।
