A man killed his younger brother : महाराष्ट्र के ठाणे से मानवता को शर्मसार करती एक घटना सामने आ रही है। यहां एक शख्स ने कथित तौर पर 500 रुपये को लेकर हुई बहस के बाद अपने छोटे भाई की हत्या कर दी। मृतक की पहचान 27 वर्षीय नसीम खान के रूप में की गई है। घटना मंगलवार रात कल्याण इलाके में हुई है। इसमें 32 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसकी जानकारी पुलिस ने दी। 

पुलिस ने क्या जानकारी दी
घटना के संबंध में बुधवार को बाजारपेठ पुलिस थाना के एक अधिकारी ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नशे में चूर आरोपी सलीम शमीम खान को अपने छोटे भाई पर इसलिए गुस्सा आया क्योंकि उसने  बिना बड़े भाई की इजाजत के उसकी जेब से 500 रूपये निकाल लिए थे। इसे लेकर दोनों भाइयों में बहस हो गई। (A man killed his younger brother )

बहस इतनी बढ़ गई कि उसने खूनी रूप ले लिया। इसके बाद गुस्साए आरोपी ने कथित तौर पर अपने छोटे भाई की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि घटना की जानकारी आरोपी और मृतक की मां ने पुलिस को दी। उन्हीं के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।
आरोपी सलीम पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके साथ ही पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया है। इसके बाद मामले की जांच में जुट गई।

यह भी पढ़े… Rape of Widow in Gumla: विधवा के साथ रेप, रॉन्ग नंबर से आया था कॉल…