सिमडेगा/जमशेदपुर: सिमडेगा पुलिस ने जमशेदपुर के बिष्टुपुर क्षेत्र से द भारतमित्र न्यूज पोर्टल के पत्रकार अभिषेक भारती को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी 25 नवंबर को की गई, जो सिमडेगा के पाकरटांड थाना में दर्ज कांड संख्या 25/26 के तहत हुई है। इस मामले का संबंध सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज प्राथमिकी से है।
रांची प्रेस क्लब की मांग
अभिषेक भारती की गिरफ्तारी के बाद रांची प्रेस क्लब ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। प्रेस क्लब ने 25 नवंबर को भेजे गए पत्र में अभिषेक भारती के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी और विधायक भूषण बाड़ा से जुड़े पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की अपील की है। उन्होंने दोनों मामलों की जांच को निष्पक्ष तरीके से कराने की आवश्यकता पर जोर दिया है।




