रांची में छात्रों के संगठन JPSC-JSSC REFORM मंच ने पारदर्शी और जवाबदेह परीक्षा व्यवस्था की मांग को लेकर छात्र महापंचायत आयोजित करने की घोषणा की है। मंच के अनुसार, झारखंड में बार-बार परीक्षा विवाद और नियुक्तियों में देरी से युवाओं का सरकार पर भरोसा कमजोर हो रहा है।

छात्रों की प्रमुख मांगें

छात्रों ने परीक्षा प्रणाली में ठोस सुधार लागू करने, आगामी नियुक्तियों के लिए स्पष्ट रोडमैप जारी करने और सभी लंबित नियुक्तियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने की आवश्यकता पर जोर दिया है। इसके साथ ही, कानूनी लड़ाई में छात्रों के हितों को गंभीरता से रखने की भी मांग की गई है।

मंच ने कहा है कि छात्रों की समस्याओं और मांगों को सरकार के समक्ष प्रमुखता से रखा जाएगा ताकि उचित समाधान निकाला जा सके। इस महापंचायत के माध्यम से आंदोलन की अगली दिशा तय की जाएगी।