झारखंड में चक्रवाती तूफान के बाहरी आवरण का प्रभाव देखने को मिलेगा, जिससे पूरे राज्य में मौसम में बदलाव आएगा। यह तूफान खासतौर पर राज्य के दक्षिणी हिस्से को प्रभावित करेगा।

अगले चार दिन तापमान में कमी नहीं

मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं आएगा। हालांकि, इसके बाद तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है।

मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि अगले तीन दिनों के भीतर न्यूनतम तापमान में भी 3-4 डिग्री सेल्सियस की कमी हो सकती है। शुक्रवार को तापमान में फिर से 4 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने का अनुमान है।