जमशेदपुर: एक राइस मिल में काम कर रहे मजदूर की सुबह करीब 10 बजे हुई दुर्घटना में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मजदूर खोकन काम करते समय ऊंचाई से गिर गया, जिससे उसे सिर में गंभीर चोट आई। घटना के बाद कंपनी की गाड़ी में उसे एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कंपनी प्रबंधन की चुप्पी पर सवाल
इस घटना ने कंपनी प्रबंधन की चुप्पी को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अस्पताल में उपस्थित कंपनी के अधिकारियों ने कैमरे के सामने आने से परहेज किया और हादसे की परिस्थितियों या मजदूर की मौत के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की। ऐसे में यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि हादसा किस स्थान पर और किन कारणों से हुआ।
