रांची: झारखंड सरकार 25 और 26 नवंबर को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने जा रही है। इस सत्र में SIR और MMDR एक्ट के विरोध में प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को भेजा जाएगा।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कैबिनेट की बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि MMDR समेत कई मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की आवश्यकता है, इसलिए विशेष सत्र आयोजित किया गया है। उन्होंने बताया कि SIR के संदर्भ में कई तथ्य सामने आएंगे और इसके विरोध में इंडिया ब्लॉक एकजुट होकर कार्य करेगा।
सोरेन ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य सोनू के प्रति शोक संवेदना भी व्यक्त की। उनका कहना था कि इस सत्र के माध्यम से महत्वपूर्ण मुद्दों पर सरकार की स्थिति स्पष्ट की जाएगी।
