रायबरेली में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पनीर बनाने वाली एक इकाई पर छापेमारी कर कई संदिग्ध सामग्रियों को बरामद किया है। आरोप है कि यहां पनीर की रंगत और चमक बढ़ाने के लिए रानीपाल का उपयोग किया जा रहा था, जबकि रिफाइंड पाम ऑयल भी पाया गया है।

संदिग्ध सामग्री की जांच शुरू

खाद्य सुरक्षा विभाग ने बरामद की गई सामग्री और तैयार पनीर के नमूने जांच के लिए भेज दिए हैं। इस मामले में संबंधित इकाई के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई है। विभाग अब जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है, जिससे मिलावट की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।