सिमडेगा। सदर थाना क्षेत्र के हेलनपुर मोहल्ले में भतीजे ने नशे की हालत में टांगी से अपने चाचा की हत्या कर दी। मृतक का नाम संजय टेटे है जबकि हत्या करने वाले भतीजे का नाम सुमन टेटे है। घटना के बाद परिवार वालों ने इस घटना की सूचना थाने की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपी सुमन टेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मृतक संजय टेटे के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। सदर थाना की पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और इस हत्या के पीछे की वजह को खंगाला जा रहा है। पुलिस ने आशंका जाहिर की है कि आपसी विवाद में इस घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार नशे की स्थिति में सुमन टेटे ने अपने चाचा के साथ विवाद करने लगा। इसी बीच घर में रखे टांगी उठाकर चाचा के उपर वार कर दिया। जिससे घटनास्थल पर ही संजय टेटे की मौत हो गई।
नशे में धुत भतीजे ने चाचा की टांगी से वार कर की हत्या, गिरफ्तार
सिमडेगा। सदर थाना क्षेत्र के हेलनपुर मोहल्ले में भतीजे ने नशे की हालत में टांगी से अपने चाचा की हत्या कर दी। मृतक का नाम संजय टेटे है जबकि हत्या करने वाले भतीजे…
Aaditya Hriday
1 मिनट में पढ़ें
