जमशेदपुर: सड़क हादसे में व्यापारी की मौत, दो घायल
जमशेदपुर में एक गंभीर सड़क हादसे में व्यापारी मनीष अग्रवाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में बासु (42) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है। वहीं, बीिरू (45) के हाथ में फ्रैक्चर हुआ है जबकि सचिन (42) को हल्की चोटें आई हैं।
तीनों को इलाज के लिए जमशेदपुर के टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद सचिन को अस्पताल से छुट्टी मिल गई, जबकि बासु और बीरू का इलाज जारी है। घायल बासु की साकची में बसंत सेंट्रल के सामने मोबाइल की दुकान है। मनीष अग्रवाल की असामयिक मौत से शहर के कारोबारी जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
