जमशेदपुर:
विजयादशमी पर विधायक पूर्णिमा साहू का उत्सव में भागीदारी विजयादशमी के अवसर पर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने प्रीतम पार्क के पटेल नगर मैदान में आयोजित सिंदूर खेला कार्यक्रम में नारी शक्ति की टीम के साथ भाग लिया। इस दौरान वे धुनुची नृत्य की धुन पर झूमती नजर आईं और महिलाओं के साथ मिलकर उत्सव की खुशियां साझा कीं।
महिलाओं का उल्लास और पारंपरिक उत्सव
कार्यक्रम में सिंदूर की लालिमा, ढोल की थाप और मां दुर्गा के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। महिलाएं उत्साह और उमंग के साथ सिंदूर खेला में भाग लेती रहीं, जबकि विधायक साहू भी उनके साथ कदम से कदम मिलाकर नृत्य करती रहीं। उनका यह उत्सवी अंदाज कार्यकम में मौजूद महिलाओं के उत्साह को और बढ़ाने का कार्य किया।
अखंड सौभाग्य की कामना और भावभीनी विदाई
सिंदूर खेला के दौरान महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर अखंड सौभाग्य की कामना की और मां दुर्गा से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। कार्यक्रम के अंत में नाचते-गाते और जयकारे लगाते हुए सभी ने मां दुर्गा को अगले वर्ष फिर आने का निमंत्रण दिया। इस भक्ति, परंपरा और नारी शक्ति के संगम ने विजयादशमी के इस आयोजन को यादगार बना दिया।
