रांची: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) 26 और 27 अक्टूबर, 2026 को रांची स्थित दरभंगा हाउस परिसर में सतर्कता महोत्सव-2026 का आयोजन कर रहा है। इस वर्ष का महोत्सव “Probity for Prosperity: सत्यानिष्ठा से समृद्धि” थीम के तहत आयोजित किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य सत्यनिष्ठा, नैतिकता और पारदर्शिता के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

प्रतिभागियों को मिलेगा रचनात्मकता का मौका

सतर्कता महोत्सव के दौरान दो दिनों तक विभिन्न प्रतियोगिताएं और कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें प्रतिभागियों को अपनी रचनात्मक और सांस्कृतिक प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। यह आयोजन न केवल जागरूकता फैलाने का माध्यम होगा, बल्कि प्रतिभागियों को अपनी क्षमताओं के प्रदर्शन का मंच भी प्रदान करेगा।