रात में रोका गया अभियान, सुबह फिर शुरू हुई तलाश
घटना की जानकारी मिलने पर चौका थाना प्रभारी गौरव कुमार ने पुलिस बल और रेस्क्यू टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की। संभावित स्थानों पर व्यापक खोजबीन की गई, लेकिन पहले दिन में कोई खास सफलता नहीं मिल सकी। अंधेरा बढ़ने के कारण सोमवार रात को सर्च अभियान को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। दूसरे दिन मंगलवार को स्थानीय गोताखोरों की सहायता से फिर से खोज अभियान शुरू किया गया।
गहराई के कारण खोज में कठिनाई
चांडिल के अंचल निरीक्षक (सीआई) रवि कुमार सिंह के अनुसार, नदी में पानी की गहराई अधिक होने के चलते गोताखोर केवल 5 से 6 फीट तक ही देख पा रहे थे। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए चांडिल डैम के सभी फाटकों को बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही NDRF टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है, और उनकी जल्द पहुंचने की संभावना है। प्रशासन युवक की तलाश में लगातार प्रयासरत है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक कोई सटीक जानकारी नहीं मिल पाई थी।
