जामताड़ा में आंधी-तूफान और वज्रपात से हुई तबाही

जामताड़ा जिले के नाला विधानसभा क्षेत्र में रविवार को आए तेज आंधी-तूफान के साथ वज्रपात ने गंभीर नुकसान पहुंचाया है। इस प्राकृतिक आपदा में एक 30 वर्षीय युवक की जान चली गई, जबकि एक गरीब किसान का मवेशी बिजली की चपेट में आकर मारा गया, जिससे उसकी आजीविका पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।

बिजली गिरने से किसान की आजीविका पर संकट

वज्रपात की दूसरी घटना फतेहपुर प्रखंड की आसानबेरिया पंचायत के आसानबेरिया गांव में घटित हुई। रविवार की दोपहर लगभग 4:30 बजे अचानक आई तेज बारिश के दौरान बिजली गिरने से एक गरीब किसान रामदेव सोरेन के मवेशी की मौत हो गई। रामदेव सोरेन एक साधारण किसान हैं, जो खेती के माध्यम से अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। अब इस घटना के कारण उनकी रोजी-रोटी पर संकट आ गया है।