
थलपति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ पर मदुरै में प्रदर्शन और विवाद
मुंबई: अभिनेता और राजनेता विजय की आगामी फिल्म जन नायक रिलीज से पहले नए विवादों में आ गई है।

मुंबई: अभिनेता और राजनेता विजय की आगामी फिल्म जन नायक रिलीज से पहले नए विवादों में आ गई है।
मुंबई: अभिनेता और राजनेता विजय की आगामी फिल्म जन नायक रिलीज से पहले नए विवादों में आ गई है।
पापापट्टी, पगथेवनपट्टी और पेयामपट्टी जैसे गांवों में स्थानीय निवासियों ने फिल्म के खिलाफ आवाज उठाई है।
प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने अपने घरों के बाहर काले झंडे फहराए, जो उनके गुस्से और असहमति का प्रतीक बन गए हैं।
पहली मांग है कि फिल्म के आपत्तिजनक दृश्यों में आवश्यक परिवर्तन किए जाएं। दूसरी मांग है कि विजय और फिल्म के निर्देशक सार्वजनिक रूप से गांवों और वहां के निवासियों से माफी मांगें।
प्रारंभ में यह विरोध छोटा था, लेकिन अब यह पूरे क्षेत्र में फैलता जा रहा है। कई परिवारों ने एकजुट होकर काले झंडे फहराकर अपनी नाराजगी व्यक्त की है।





