
झारखंड: 20-21 नवंबर को भारी बारिश का अलर्ट—जानें अपने जिले की स्थिति
झारखंड में मौसम का हाल: हल्का कोहरा, बारिश की संभावना।

झारखंड में मौसम का हाल: हल्का कोहरा, बारिश की संभावना।
झारखंड में मौसम का हाल: हल्का कोहरा, बारिश की संभावना।
झारखंड में आज सुबह कई स्थानों पर हल्का कोहरा और कुहासा देखने को मिला। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ होता जा रहा है।
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 19 नवंबर से झारखंड में मौसम में बदलाव की उम्मीद है। इस दौरान आसमान में बादल छाने और राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना जताई गई है।
20 और 21 नवंबर को राज्य के कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है। IMD ने इन दोनों दिनों के लिए झारखंड में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
फिलहाल, 19 नवंबर तक किसी विशेष मौसम चेतावनी का ऐलान नहीं किया गया है।





