X ने स्वीकार की कमी, 3500 से अधिक सामग्री अवरुद्ध, 600+ अकाउंट घटाए
एलन मस्क के स्वामित्व वाला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X ने हाल ही में आपत्तिजनक कंटेंट को लेकर अपनी गलती स्वीकार की है।

भारत सरकार ने X को AI टूल 'Grok' के दुरुपयोग से संबंधित मामलों पर संज्ञान लेते हुए 7 जनवरी तक जवाब देने का समय दिया था।
सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने 2 जनवरी को X को एक पत्र भेजकर AI-जनित कंटेंट की मॉडरेशन में गंभीर परेशानियों की तरफ इशारा किया था।
सरकार ने स्पष्ट निर्देश दिया कि X को AI टूल Grok से संबंधित सभी अश्लील, आपत्तिजनक और गैरकानूनी सामग्री को तुरंत हटाना होगा।
X ने अवैध कंटेंट पर एलन मस्क के रुख को दोहराते हुए कहा कि Grok का उपयोग करके किसी भी प्रकार के अवैध कंटेंट का निर्माण करने वालों को उसी तरह के परिणाम भोगने होंगे जैसे कि अन्य अवैध सामग्री अपलोड करने पर होते हैं।