30 साल बाद काजोल ने अपनी नो किसिंग पॉलिसी क्यों तोड़ी?
मुंबई: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस काजोल ने अपने लंबे करियर में एक अनोखी नीति अपनाई थी, जिसमें उन्होंने कभी भी ऑन-स्क्रीन किसिंग सीन नहीं किए थे।

काजोल के अनुसार, यह समझना आवश्यक था कि उनका किरदार किस प्रकार की सोच रखता है, किस पर विश्वास करता है और किन परिस्थितियों से गुजर रहा है।
काजोल ने बताया कि इस सीन को लेकर वह काफी असहज महसूस कर रही थीं। सेट पर पहुंचने तक उन्हें यकीन नहीं था कि वह इसे कर पाएंगी या नहीं। उनके मन में यह भी विचार आया कि कहीं वह बीच में ही मना न कर दें।
जब यह सीन दर्शकों के सामने आया, तो वे हैरान रह गए। सोशल मीडिया पर इस पर काफी चर्चा हुई। कुछ ने इसे काजोल का साहसी कदम बताया, जबकि कुछ ने इसे उनके इमेज से अलग माना।
काजोल के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म महारानी – क्वीनस ऑफ क्वीन में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह एक अलग और प्रभावशाली किरदार निभा रही हैं।