पश्चिमी सिंहभूम समाचार: महिला अधिकारों की सुरक्षा को लेकर प्रदर्शन, राहुल गांधी का पुतला जलाया गया
चाईबासा: भारतीय जनता पार्टी की चाईबासा जिला इकाई ने मंगलवार को महिला सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए एक विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया।

इस अवसर पर गीता बालमुचू ने कहा कि स्वतंत्रता के इतने वर्षों के बाद भी महिलाओं को उनके समुचित अधिकार नहीं मिल पाए हैं।
गीता बालमुचू ने कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि देश की महिलाएं अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रही हैं, जबकि विपक्ष द्वारा सदन में खुशी मनाई गई, जो नारी सम्मान के लिए लज्जाजनक है।
इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाओं और पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष सतीश पुरी, जिला महामंत्री भूषण पाट पिंगुआ, उपाध्यक्ष रंजन प्रसाद, सनी पासवान, पवन शर्मा, चंद्र मोहन तियु और नगर अध्यक्ष राकेश पोद्दार सहित सैकड़ों पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।