धनबाद के बरोरा में पिलर काटकर कोयला निकालने पर ग्रामीणों ने बीसीसीएल का काम रोका
धनबाद: धनबाद के बरोरा थाना क्षेत्र स्थित बरोरा बस्ती के निवासियों ने अवैध कोयला खनन के खिलाफ आवाज उठाई है।

ग्रामीणों का कहना है कि स्थिति टांडा बस्ती की त्रासदी के समान होती जा रही है। लगातार हो रहे खनन के कारण जमीन अंदर से खोखली हो रही है।
स्थानीय लोगों ने बीसीसीएल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि वे पहले भी कई बार शिकायत कर चुके हैं और अवैध खनन को रोकने की मांग उठा चुके हैं।
ग्रामीणों ने लगातार अनदेखी से नाराज होकर कोलियरी का काम बंद कर दिया। उनका स्पष्ट संदेश है कि जब तक सभी अवैध खनन स्थानों को बंद नहीं किया जाएगा, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
स्थिति को गंभीरता से लेते हुए बीसीसीएल प्रबंधन मौके पर पहुंचा। कोलियरी मैनेजर ने हालात का जायजा लिया और अवैध खनन स्थानों को भरने तथा सुरक्षित करने के निर्देश दिए।