छात्रा समाचार: रेलवे साइडिंग पर दो गुटों में हिंसक संघर्ष, कई घायल, सड़क अवरुद्ध
चतरा : जिले के द्वारी रेलवे साइडिंग क्षेत्र में शनिवार दोपहर दो गुटों के बीच वर्चस्व को लेकर संघर्ष हुआ। इस झड़प में 8 से 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

घायलों में प्रमुख के पति उमेश यादव, सुरेश यादव, और प्रभु यादव शामिल हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए सर्किल इंस्पेक्टर अनिल उरांव और गिद्धौर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
सड़क जाम की सूचना मिलते ही भाजपा के जिला अध्यक्ष रामदेव सिंह भोक्ता और झामुमो के केंद्रीय नेता मनोज चंद्रा भी वहां पहुंचे।
पत्थलगड़ा और गिद्धौर प्रखंड की सीमा पर स्थित द्वारी में शिवपुर-कठौतिया रेल लाइन के अंतर्गत एक रेलवे स्टेशन और साइडिंग का निर्माण किया गया है।
हाल ही में, स्थानीय विस्थापितों और प्रभावित लोगों ने प्रशासन से स्पष्ट रूप से कहा था कि जब तक मुआवजे या रोजगार को लेकर बातचीत नहीं होती, तब तक काम शुरू नहीं होने दिया जाएगा।