
संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘जय सोमनाथ’ में सोमनाथ मंदिर पर हमले की कहानी
प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली ने इस शिवरात्रि अपनी नई फिल्म ‘जय सोमनाथ’ का ऐलान किया है।

प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली ने इस शिवरात्रि अपनी नई फिल्म ‘जय सोमनाथ’ का ऐलान किया है।
प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली ने इस शिवरात्रि अपनी नई फिल्म ‘जय सोमनाथ’ का ऐलान किया है।
भंसाली ने इस प्रोजेक्ट के लिए प्रसिद्ध फिल्म निर्माता केतन मेहता के साथ सहयोग किया है।
इतिहास बताता है कि सोमनाथ मंदिर पर लगभग छह सदियों तक बार-बार हमले हुए। पहला बड़ा हमला 1026 ईस्वी में महमूद गजनी ने किया था, जिसमें मंदिर का लूटपाट हुआ और ज्योतिर्लिंग को नुकसान पहुंचा।
इसके अलावा, 1395 में जफर खान और 1451 में महमूद बेगड़ा ने मंदिर को नुकसान पहुंचाया, और 1665 में औरंगजेब के आदेशों से भी मंदिर को तोड़ा गया।
भंसाली अपनी फिल्मों के माध्यम से अक्सर इतिहास से जुड़े मुद्दों को बड़े पर्दे पर लाते हैं। उनकी पूर्व की फिल्म ‘पद्मावत’ में रानी पद्मावती और अलाउद्दीन खिलजी की कहानी को दर्शाया गया था।





