आमिर की इच्छा से जुड़ेगा शाहरुख-सलमान का बॉलीवुड धमाका
नई दिल्ली| हिंदी सिनेमा के इतिहास में अगर हम तीन सबसे प्रमुख सुपरस्टार्स की बात करें तो शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान का नाम सबसे ऊपर आता है।

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान आमिर खान ने शाहरुख खान की जमकर सराहना की।
इंटरव्यू में आमिर खान ने ये भी बताया कि उन्होंने और शाहरुख खान ने साथ काम करने पर चर्चा की है। हालांकि, दोनों ही किसी भी प्रोजेक्ट के लिए बेहद चयनात्मक हैं और एक मजबूत स्क्रिप्ट की खोज में हैं।
आमिर खान ने तीनों खान को एक साथ लाने के विचार पर भी खुलकर बातचीत की। उन्होंने बताया कि लगभग एक साल पहले जब शाहरुख और सलमान उनके साथ थे, तब तीनों ने इस संभावना पर चर्चा की थी।
अगर आमिर खान के वर्क फ्रंट की बात करें, तो वे इन दिनों अपने प्रोडक्शन में बन रही फिल्म 'एक दिन' को लेकर चर्चा में हैं।