बिहार में खिलाड़ियों के लिए नए वर्ष में स्कॉलरशिप पोर्टल की शुरुआत 1 जनवरी से
बिहार: बिहार की सरकार नए साल में खिलाड़ियों के लिए एक अनोखी पहल लेकर आ रही है। वर्ष 2026 से खिलाड़ियों के लिए सक्षम-उड़ान योजना का पोर्टल एक जनवरी से खोला जाएगा।

बिहार सरकार ने खेल के प्रति रुचि रखने वाले खिलाड़ियों के लिए एक नई सुविधा शुरू की है। खिलाड़ी इस योजना का लाभ उठाने के लिए एक जनवरी से 15 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं।
यह योजना उन खिलाड़ियों के लिए है जो कॉमनवेल्थ गेम्स, ओलिंपिक और एशियाई गेम्स जैसे प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं में भाग लेते हैं।
यदि किसी खिलाड़ी का चयन होता है, तो उसे वर्ष में 5 लाख रुपये तक का लाभ मिल सकता है। बिहार सरकार इस योजना के तहत उन खिलाड़ियों को स्कॉलरशिप प्रदान करेगी जो खेल में उत्कृष्टता दिखाते हैं।