बड़ी बैटरी और शक्तिशाली MediaTek चिप्स के साथ आए Redmi Turbo 5 Max व Redmi Turbo 5
Redmi ने चीन में अपनी नई Redmi Turbo 5 सीरीज के तहत दो बेहतरीन स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं – Redmi Turbo 5 और Redmi Turbo 5 Max।

Redmi Turbo 5 Max में 6.83 इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसकी पीक ब्राइटनेस 3500 निट्स तक है, जिससे धूप में भी स्क्रीन स्पष्ट दिखती है।
कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल कैमरा सेटअप है। पीछे की तरफ 50MP प्राइमरी कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मौजूद है। फ्रंट में 20MP का कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए दिया गया है।
इस फोन की विशेषता इसकी 9,000mAh बैटरी है, जो अब तक के किसी भी Redmi स्मार्टफोन में सबसे बड़ी है। यह 100W फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है।
Redmi Turbo 5 भी शानदार सुविधाओं के साथ आता है। इसमें 6.59 इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ है और इसकी पीक ब्राइटनेस भी 3500 निट्स तक है।