राशिद खान और मोहम्मद नबी ने काबुल हमले पर पाकिस्तान की निंदा की
नई दिल्ली: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार रात लगभग 9 बजे पाकिस्तान द्वारा किए गए एक एयर स्ट्राइक ने एक बड़े हादसे को जन्म दिया।

इस भयानक घटना के बाद, अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान **राशिद खान** और अनुभवी ऑलराउंडर **मोहम्मद नबी** ने शोक व्यक्त करते हुए इस कृत्य की कड़ी निंदा की है।
राशिद खान ने हमले पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि नागरिकों, शैक्षणिक संस्थानों या चिकित्सा ढांचे पर हमला करना स्पष्ट रूप से युद्ध अपराध है।
पूर्व कप्तान ने मानवाधिकार संगठनों से अपील की कि वे इस मामले में हस्तक्षेप करें और इस अत्याचार की गहन जांच करें।
अफगानिस्तान के अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद नबी ने भी इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि अस्पताल में सभी उम्मीदें खत्म हो गई हैं।