रांची की अर्चना रेशमा मिंज को पुलिस मेडल, अहमदाबाद विमान दुर्घटना में किया था योगदान
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सीआईएसएफ की डिप्टी कमांडेंट अर्चना रेशमा मिंज को उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिस मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस से सम्मानित किया गया है।

अर्चना रेशमा मिंज का संबंध रांची के कोनका, सिरमटोली से है। उन्होंने साल 2002 में एसएससी सीजीएल-1999 के माध्यम से सीआईएसएफ में सब-इंस्पेक्टर के पद पर अपने करियर की शुरुआत की थी।
सीआईएसएफ में अपने कार्यकाल के दौरान अर्चना ने देश के कई महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
उनका सबसे उल्लेखनीय कार्य 12 जून 2025 को अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया AI-171 विमान हादसे के दौरान सामने आया।
अर्चना के त्वरित निर्णय और साहस ने राहत एवं बचाव कार्य में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी टीम की कार्रवाई से कई लोगों को सुरक्षित निकाला गया।