धनबाद के टांडाबाड़ी में भू-धसान के बाद लोगों का आक्रोश, बीसीसीएल अधिकारियों पर हमला
धनबाद जिले के सोनारडीह ओपी क्षेत्र के टांडाबस्ती में मंगलवार को हुए भीषण भू-धसान के कारण तीन लोगों की मौत के बाद बुधवार को स्थानीय निवासियों का गुस्सा फूट पड़ा।

बुधवार के दोपहर बीसीसीएल के तकनीकी निदेशक और कोल इंडिया के वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान गोविंदपुर क्षेत्र के महाप्रबंधक भी उनके साथ थे।
महाप्रबंधक को चोट लगने की सूचना मिली है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हालात बिगड़ते देखकर सीआईएसएफ के जवानों ने महाप्रबंधक को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए तुरंत कार्रवाई की।
गैस के रिसाव की तीव्रता बढ़ने के कारण आसपास के लोग अपने घरों से सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।
ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन की लापरवाही के कारण यह घटना हुई है। वे मुआवजा और मृतकों के परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग कर रहे हैं।