
टी20 वर्ल्ड कप: पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ खेलने की दी मंजूरी
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 विश्व कप से पहले पाकिस्तान क्रिकेट को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रही।

नई दिल्ली: आईसीसी टी20 विश्व कप से पहले पाकिस्तान क्रिकेट को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रही।
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 विश्व कप से पहले पाकिस्तान क्रिकेट को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रही।
कभी बहिष्कार की धमकी, कभी भारत के खिलाफ मैच से हटने की अफवाहें, और कभी राजनीतिक सलाह का इन्तजार। आखिरकार, इन सभी चर्चाओं पर विराम लग गया है।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने स्पष्ट किया कि टीम टी20 विश्व कप में प्रतिभाग करेगी। यह घोषणा प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात के बाद की गई।
कुछ दिन पहले पाकिस्तानी मीडिया में खबरें थीं कि पाकिस्तान पूरे टूर्नामेंट का बहिष्कार नहीं करेगा, लेकिन भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले से हट सकता है।
जैसे ही बहिष्कार की चर्चाएं तेज हुईं, आईसीसी ने भी सतर्कता बरती। संकेत मिले कि उचित कारण के बिना किसी एक मैच का बहिष्कार करने पर पाकिस्तान पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है।





