मतदाताओं के अधिकारों में कटौती, NRC लागू करने का इरादा: ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर गंभीर आरोप लगाए।

बनर्जी ने अपने हाथ में संविधान की प्रति लिए हुए कहा कि उन्हें दुख के साथ यह देखना पड़ रहा है कि लोगों के मताधिकार तथा धार्मिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है।
बनर्जी ने इस बात पर जोर दिया कि वर्षों से देश की मिट्टी को सींचने वाले व्यक्तियों से उनकी नागरिकता साबित करने को कहा जा रहा है।
बनर्जी ने संविधान को देश की रीढ़ बताते हुए कहा कि यह भारत की संस्कृतियों, भाषाओं और समुदायों की विविधता को एकजुट करता है।
संविधान को अंगीकृत करने के उपलक्ष्य में हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है।