KRK को वाशु भगनानी पर विवादास्पद पोस्ट करने से रोका गया
मुंबई की सिटी सिविल कोर्ट ने अभिनेता और सोशल मीडिया कमेंटेटर कमल राशिद खान पर फिल्म प्रोड्यूसर वाशु भगनानी के खिलाफ मानहानिकारक सामग्री प्रकाशित करने पर रोक लगा दी है।

इस विवाद की शुरुआत वर्ष 2021 में हुई, जब वाशु भगनानी ने कमल राशिद खान के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर की।
वाशु भगनानी ने कोर्ट से यह अनुरोध किया कि जब तक मामला चल रहा है, तब तक कमल राशिद खान को ऐसी सामग्री प्रकाशित करने से रोका जाए।
सिटी सिविल कोर्ट ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि पहली नजर में देखा जाए, तो प्रतिवादी द्वारा की गई टिप्पणियां वादी के निजता के अधिकार को प्रभावित कर रही हैं।
हालांकि, कोर्ट ने कमल राशिद खान को बिना शर्त माफी मांगने का निर्देश देने से फिलहाल इंकार कर दिया।