कपिल शर्मा की परेशानी बढ़ी, दिल्ली हाईकोर्ट में मामला दर्ज हुआ
मुंबई: कॉमेडी का बादशाह कपिल शर्मा का लोकप्रिय नेटफ्लिक्स शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' एक बार फिर कानूनी मुश्किलों में पड़ गया है।

इस याचिका में आरोप लगाया गया है कि शो में तीन प्रसिद्ध बॉलीवुड गानों का इस्तेमाल बिना लाइसेंस के किया गया। जानकारी के अनुसार, PPL इंडिया ने 12 दिसंबर 2025 को यह कमर्शियल याचिका दायर की।
PPL इंडिया का कहना है कि कॉपीराइट एक्ट के तहत किसी भी ध्वनि रिकॉर्डिंग को सार्वजनिक रूप से प्रस्तुत करने के लिए आवश्यक लाइसेंस होना चाहिए।
PPL ने अदालत से मांग की है कि शो में उनके कॉपीराइटेड गानों के आगे इस्तेमाल पर रोक लगाई जाए। साथ ही, अनधिकृत उपयोग से हुई कमाई का हिसाब देने की भी अपील की गई है।