झारखंड: JPSC मुद्दे पर झामुमो का जवाब, भाजपा को हेमंत सरकार पर सवाल उठाने का अधिकार नहीं
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के सभी वर्गों के साथ न्याय सुनिश्चित करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की है।

पांडेय ने कहा कि JPSC मामले के बहाने सरकार के खिलाफ साजिश करने वालों का पर्दाफाश जल्द होगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई का निर्देश दिया।
विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार युवा, किसान, श्रमिक, महिला, दलित, आदिवासी, मूलवासी और अल्पसंख्यक सभी वर्गों के साथ न्याय सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
भाजपा पर निशाना साधते हुए पांडेय ने कहा कि उसे हेमंत सरकार पर सवाल उठाने का नैतिक अधिकार नहीं है। उनके अनुसार, भाजपा के शासनकाल में JPSC की परीक्षाएं विवादों और भ्रष्टाचार के आरोपों से भरी रहीं।
झामुमो के प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि अर्जुन मुंडा के कार्यकाल में भी आयोजित JPSC परीक्षाओं में कॉपी हेरफेर, अंक बढ़ाने और भाई-भतीजावाद के आरोप लगे।