
झारखंड मौसम अपडेट: बारिश, तेज हवाएं और वज्रपात का अलर्ट, जानें प्रभावित जिले कौन से हैं।
रांची : झारखंड में मौसम में एक बार फिर बदलाव आने वाला है।

रांची : झारखंड में मौसम में एक बार फिर बदलाव आने वाला है।
रांची : झारखंड में मौसम में एक बार फिर बदलाव आने वाला है।
मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार, कल से बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी। पलामू प्रमंडल को छोड़कर अधिकांश जिलों में गरज के साथ वर्षा की संभावना है।
आज मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रहने की उम्मीद है, लेकिन आंशिक बादल छाए रहेंगे। कल मौसम में अचानक बदलाव आएगा, जिससे कई जगहों पर बारिश से गर्मी में राहत मिलने की संभावना है।
मौसम विभाग ने 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान लगाया है। 31 मार्च को यह गति 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक बढ़ने की संभावना है।
साथ ही, कई जिलों में वज्रपात (ठनका) गिरने का खतरा है। विशेष रूप से 2 अप्रैल को दक्षिणी और मध्य क्षेत्रों में यह खतरा अधिक रहेगा।





