
झारखंड सेवा समिति ने चलाया तिरंगा सम्मान जागरूकता अभियान
राष्ट्र ध्वज तिरंगे का करें सम्मान : अमित सिन्हा।

राष्ट्र ध्वज तिरंगे का करें सम्मान : अमित सिन्हा।
राष्ट्र ध्वज तिरंगे का करें सम्मान : अमित सिन्हा।
झारखंड सेवा समिति ने चलाया तिरंगा सम्मान जागरूकता अभियान।
आजादी के अमृत महोत्सव का पर्व धूमधाम से मनाने के उपरांत झारखंड सेवा समिति ने यह महसूस किया कि राष्ट्र ध्वज के सम्मान हेतु किसी संस्था या प्रशासन के द्वारा कोई गाइडलाइन नहीं जारी किया गया है।
उन्होंने स्थानीय जिला प्रशासन एवं शैक्षणिक संस्थानों से आग्रह किया है कि उनके द्वारा तिरंगे के रखरखाव एवं सम्मान हेतु एक गाइडलाइन आम नागरिकों हेतु जारी किया जाय ताकि सभी देशभक्त नागरिक तिरंगे का नियमतह सम्मान कर सके।
संगठन के महासचिव रंजन फौजी ने कहा कि इस तिरंगे की ताकत को हम सभी ने रूस यूक्रेन युद्ध के समय देखा एवं महसूस किया है।





