झारखंड कैबिनेट की बैठक: कई महत्वपूर्ण निर्णयों की संभावना, कर्मचारियों को राहत मिल सकती है।
रांची : झारखंड सरकार की कैबिनेट बैठक मंगलवार को दोपहर तीन बजे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में होगी।

बैठक में सातवें वेतनमान का लाभ ले रहे राज्य कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत की वृद्धि का निर्णय लिया जा सकता है।
इसके अलावा, पथ निर्माण विभाग सहित विभिन्न विभागों की विकास योजनाओं को भी मंजूरी मिल सकती है, जिससे राज्य में अधोसंरचना कार्यों में तेजी आएगी।
स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के अंतर्गत झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा नियमावली पर भी चर्चा होने की संभावना है।
कैबिनेट के एजेंडे में खान एवं भूतत्व विभाग का एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी शामिल है। इसके तहत बालू घाटों की नीलामी के बाद लीज एग्रीमेंट के भुगतान की प्रक्रिया में बदलाव किया जा सकता है।