जमशेदपुर के प्रोफेसर डॉ. अशोक अविचल को ‘त्रिवेणी कांत ठाकुर पुरस्कार’ मिला
जमशेदपुर के प्रतिष्ठित साहित्यकार डॉ. अशोक अविचल को ‘त्रिवेणी कांत ठाकुर पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया।

हजारीबाग में त्रिवेणीगंज न्यास द्वारा आयोजित समारोह में डॉ. अशोक अविचल को यह सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर उन्हें 11,000 रुपए, ताम्र पत्र और अंग वस्त्र भेंट किए गए।
डॉ. अशोक अविचल का कार्यक्षेत्र बहुत विस्तृत है, जिसमें मैथिली, हिंदी और संथाली में कुल 28 पुस्तकों का प्रकाशन शामिल है। वे देश के प्रमुख शिक्षाविदों में शुमार हैं।
वे कई विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं और दैनिक समाचार पत्रों में नियमित रूप से लेख भी लिखते हैं। डॉ. अविचल ने मैथिली, हिंदी, अंग्रेजी और शिक्षा में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है।
भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय की साहित्य अकादमी में उत्तर पूर्वी क्षेत्र के संयोजक के रूप में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।