जमशेदपुर रेल समाचार: विधायक ने टाटानगर में ट्रेनों की देरी पर DRM से की बैठक
जमशेदपुर: विधायक सरयू राय ने रविवार को चक्रधरपुर रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) तरुण हुरिया के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की।

बैठक में रेलवे के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे, जिनमें सीनियर डीसीएम, एरिया मैनेजर, डिवीजनल इंजीनियर और आरपीएफ प्रभारी शामिल थे।
सरयू राय ने स्पष्ट किया कि आम जनता को तत्काल राहत की आवश्यकता है। उन्होंने रेलवे अधिकारियों से पूछा कि अगले कुछ दिनों में देरी कम करने के लिए क्या ठोस कदम उठाए जाएंगे।
विधायक ने रेलवे से पिछले तीन-चार महीनों में टाटानगर पहुंचने वाली प्रमुख ट्रेनों की देरी का विस्तृत डेटा भी मांगा।
डीआरएम तरुण हुरिया ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सोमवार तक पूरी रिपोर्ट तैयार कर विधायक को सौंपी जाए, ताकि स्थिति स्पष्ट हो सके और समाधान की दिशा तय की जा सके।