आईपीएल 2026: अभिषेक शर्मा के प्रदर्शन से हैदराबाद ने दिल्ली को 47 रनों से हराया
SRH बनाम DC: आईपीएल 2026 के 31वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को 47 रनों से पराजित किया।

हैदराबाद के ओपनर्स ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा ने मिलकर एक मजबूत स्कोर की नींव रखी। दोनों ने क्रीज पर आते ही आक्रमक खेल दिखाया और पावरप्ले के छह ओवर में ही बिना विकेट खोए 67 रन बना दिए।
अभिषेक ने केवल 25 गेंदों में अपनी अर्धशतक पूरी की और फिर 47 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया। उन्होंने 68 गेंदों में 135 रन बनाते हुए नाबाद रहे।
243 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत ही मुश्किलों से भरी रही। तीसरे ओवर में पथुम निसांका अपना विकेट गंवा चुके थे।
ईशान मलिंगा ने अपनी धारदार गेंदबाजी से दिल्ली के बल्लेबाजों को झकझोर दिया। उन्होंने क्रमशः नीतीश राणा और डेविड मिलर जैसे सेट बल्लेबाजों को आउट कर दिल्ली की पारी को पूरी तरह से बिगाड़ दिया।