BBL में भारत में जन्मे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी की धमाकेदार बल्लेबाजी
नई दिल्ली : बिग बैश लीग (बीबीएल) क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज़ 14 दिसंबर को हुआ, जिसके बाद अनेक खिलाड़ियों ने अपने खेल का जलवा दिखाया।

2025-26 सीज़न में वाडिया ने एडिलेड स्ट्राइकर्स की ओर से एक उभरते सितारे के रूप में अपनी पहचान बनाई।
24 वर्षीय ऑलराउंडर ने रविवार को गाबा में एडिलेड स्ट्राइकर्स और ब्रिस्बेन हीट के बीच हुए मैच में अपना दमदार प्रदर्शन दिखाया और क्रिकेट प्रेमियों का ध्यान अपनी ओर खींचा।
वाडिया ने केवल 16 गेंदों में 34 रन बनाए। उनकी पारी का मुख्य आकर्षण 15वां ओवर था, जब उन्होंने जैक वाइल्डरमुथ की गेंदबाजी पर लगातार तीन छक्के और एक चौका जड़कर मैच का तस्वीर बदल दिया।
जेरसिस वाडिया का जन्म 3 दिसंबर, 2001 को भारत में हुआ। ऑस्ट्रेलिया जाने से पहले उन्होंने बड़ौदा की टीम के लिए एज-ग्रुप क्रिकेट खेला।