अभिषेक शर्मा की बहन की शादी में युवराज सिंह ने किया धमाकेदार डांस, वीडियो देखें।
अभिषेक शर्मा-युवराज सिंह का डांस: भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा की बहन कोमल शर्मा की शादी का जश्न लुधियाना में धूमधाम से मनाया गया।

यह समारोह 3 अक्टूबर को होने वाली कोमल शर्मा की शादी से पहले आयोजित किया गया, जिसमें पंजाबी संस्कृति के रंग नजर आए।
इस समारोह की खास बात युवराज सिंह का भांगड़ा था। उन्होंने अभिषेक और उनके पिता के साथ मिलकर स्टेज पर ऐसा डांस किया कि दर्शकों ने तालियां बजाने में खुद को रोक नहीं पाया।
शादी के जश्न के बीच, अभिषेक शर्मा के क्रिकेट प्रदर्शन ने भी सभी का ध्यान खींचा। उन्होंने हाल ही में एशिया कप 2025 में 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' का खिताब जीता।
टूर्नामेंट के अंत में अभिषेक को एक कार भी पुरस्कार में मिली। उन्होंने कहा, "कार जीतना एक खुशी देने वाला अनुभव है। इस टूर्नामेंट ने मुझे बहुत कुछ सिखाया।