IND vs SA: विशाखापट्टनम में तीसरे वनडे का लाइव प्रसारण कैसे देखें
नई दिल्ली: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा वनडे मैच 6 दिसंबर, शनिवार को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा।

यह सीरीज विराट कोहली के शानदार प्रदर्शन के लिए जानी जा रही है। उन्होंने लगातार दो मैचों में शतक लगाया है। वहीं, रोहित शर्मा पहले मैच में शानदार फॉर्म में थे लेकिन दूसरे मैच में असफल रहे।
विराट कोहली ने पहले मैच में 135 और दूसरे मैच में 102 रन की पारी खेली थी। ऐसे में फैंस की उम्मीद है कि कोहली इस बार भी बड़ा स्कोर बनाएंगे और शतकों की हैट्रिक पूरी करेंगे।
रोहित शर्मा ने पहले मुकाबले में अर्धशतक जमाया था, लेकिन पिछले मैच में वह केवल 14 रन पर आउट हो गए थे। फैंस को उम्मीद है कि हिटमैन इस बार बड़ा स्कोर बनाकर टीम की स्थिति मजबूत करेंगे।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा वनडे एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम, विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 1 बजे होगा।