रांची में इस जगह बनेगा 400 करोड़ की लागत से होटल ताज
राजधानी रांची के कोर कैपिटल एरिया में होटल ताज के निर्माण का शिलान्यास इस वर्ष नवंबर में होने की संभावना है।

हाल ही में नगर विकास विभाग के प्रस्ताव को कैबिनेट से मंजूरी मिली है। इसके बाद, द इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (आइएचटीएल) ने आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
धुर्वा के कोर कैपिटल एरिया में 6 एकड़ के क्षेत्र में होटल ताज का निर्माण किया जाएगा, जिसकी लागत लगभग 400 करोड़ रुपये होगी।
24 जुलाई 2024 को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उपस्थिति में होटल ताज के लिए एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए थे। ग्रेटर रांची डेवलपमेंट अथॉरिटी ने इस परियोजना के लिए 6 एकड़ जमीन उपलब्ध कराई थी।