रांची सदर अस्पताल में 305 बच्चों की हार्ट जांच, 101 को सर्जरी की आवश्यकता
रांची: रांची के सदर अस्पताल में जन्मजात दिल की बीमारी से ग्रस्त बच्चों के लिए एक विशेष स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन किया गया।

स्क्रीनिंग के परिणामस्वरूप 101 बच्चों की पहचान की गई, जिन्हें तत्काल सर्जरी की आवश्यकता है। यह जानकर राहत मिली कि इन सभी बच्चों का इलाज कोच्चि के अमृता अस्पताल में पूरी तरह से मुफ्त किया जाएगा।
पहले दिन कुल 170 बच्चों का रजिस्ट्रेशन हुआ, जिनमें से 146 की जांच की गई और 59 बच्चों को सर्जरी की सलाह दी गई।
इन सभी बच्चों को अब अमृता हॉस्पिटल, कोच्चि भेजा जाएगा, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी सर्जरी करेगी। यह प्रक्रिया पूरी तरह से नि:शुल्क होगी, जिससे गरीब परिवारों को महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी।
यह शिविर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंड और राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के सहयोग से आयोजित किया गया।