हर्षित राणा टी-20 विश्व कप से बाहर, मोहम्मद सिराज होंगे प्रतिस्थापित
नई दिल्ली: आगामी शनिवार से शुरू होने वाले आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप से पहले भारतीय टीम को एक गंभीर झटका लगा है।

हर्षित राणा की चोट का घटनाक्रम 4 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुए अभ्यास मैच से शुरू हुआ। उस मैच में उन्होंने केवल एक ओवर गेंदबाजी की, जिसमें उन्होंने 16 रन दिए।
मीडिया में आई रिपोर्ट्स के अनुसार, हर्षित के दाहिने घुटने के स्कैन में 'लैटरल मेनिस्कस टियर' की पुष्टि हुई है। उन्हें घुटने में सूजन महसूस हो रही है और चलने में भी मुश्किल हो रही है।
हर्षित के अनिश्चित भावी स्थिति को देखते हुए कप्तान ने बैकअप योजनाओं पर चर्चा शुरू कर दी है। रिपोर्टों के अनुसार मोहम्मद सिराज को उनकी जगह टीम में शामिल किया जा सकता है।