हजारीबाग: जंगल में मिली युवती की लाश, चेहरा क्षतिग्रस्त; पुलिस पहचान में जुटी
हजारीबाग जिले के बरकट्ठा थाना क्षेत्र में झुरझुरी जीटी रोड के पास सलैया वन सीमा के जंगल में मंगलवार सुबह एक अज्ञात युवती का शव बरामद हुआ है।

सूत्रों के अनुसार, मंगलवार की सुबह झुरझुरी के जंगल में मवेशी चराने जा रहे एक ग्रामीण ने ट्रेंच में पड़े शव को देखा। उसने तुरंत स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस को इसकी सूचना दी।
बरकट्ठा थाना प्रभारी आशीष भगत ने बताया कि मृतका की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए आसपास के थानों और लापता महिलाओं के रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।