
गौरव खन्ना ने बिग बॉस 19 की ट्रॉफी जीतने पर ट्रोलर्स को दिया जवाब
मुंबई: बिग बॉस 19 का फिनाले 7 दिसंबर को हुआ, जिसमें टीवी एक्टर गौरव खन्ना ने ट्रॉफी अपने नाम की।

मुंबई: बिग बॉस 19 का फिनाले 7 दिसंबर को हुआ, जिसमें टीवी एक्टर गौरव खन्ना ने ट्रॉफी अपने नाम की।
मुंबई: बिग बॉस 19 का फिनाले 7 दिसंबर को हुआ, जिसमें टीवी एक्टर गौरव खन्ना ने ट्रॉफी अपने नाम की।
फरीदून शहरयार को दिए गए इंटरव्यू में गौरव खन्ना ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि उनकी जीत किसी चैनल के समर्थन का परिणाम नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत का नतीजा है।
इंटरव्यू में गौरव खन्ना ने यह भी बताया कि वह पिछले 15 साल से कलर्स टीवी का हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने कहा कि उनका आखिरी शो 2010 में प्रसारित हुआ था, जिसमें यामी गौतम उनके साथ थीं।
गौरव ने बताया कि उन्होंने 20 साल तक लगातार मेहनत की है। टीवी इंडस्ट्री में बने रहना आसान नहीं होता। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी शो केवल नाम या बैकग्राउंड के आधार पर नहीं जीता जा सकता।
गौरव खन्ना ने बिग बॉस को सिर्फ एक रियलिटी शो नहीं बल्कि सीखने का एक अनुभव बताया। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य किसी को हराना या नीचा दिखाना नहीं था।





