सुपर 8 में सभी टीमों का फाइनल, भारत-पाकिस्तान ग्रुप का शेड्यूल जारी
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का ग्रुप चरण अब समापन की ओर बढ़ रहा है। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में कुल 20 टीमों ने भाग लिया था, जिनमें से 12 टीमें पहले ही बाहर हो चुकी हैं।

पाकिस्तान ने ग्रुप-ए का अंतिम मैच नामीबिया के खिलाफ खेला, जहां उन्होंने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 199 रन बनाकर मजबूत स्कोर खड़ा किया।
पाकिस्तान की इस जीत ने अन्य दावेदार टीमों पर भी असर डाला। अमेरिका की टीम अब सुपर-8 चरण की होड़ से बाहर हो चुकी है। ग्रुप चरण के समाप्त होने के साथ सुपर-8 की सभी आठ टीमों का चयन हो गया है।
सुपर-8 चरण में टीमों को दो समूहों में बांटा गया है, जिनमें प्रत्येक में चार-चार टीमें शामिल हैं। एक ग्रुप में पाकिस्तान के साथ श्रीलंका, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड को रखा गया है।
भारतीय टीम , जिसे दक्षिण अफ्रीका, वेस्ट इंडीज और जिम्बाब्वे के साथ ग्रुप में रखा गया है, अब सुपर-8 के अपने पहले मुकाबले में 22 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका का सामना करेगी।