
चाईबासा: विधवा से 15 लाख की धोखाधड़ी का मामला, जानें कैसे हुआ ये अपराध —
चाईबासा में विधवा महिला से 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी, मौलवी गिरफ्तार।

चाईबासा में विधवा महिला से 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी, मौलवी गिरफ्तार।
चाईबासा में विधवा महिला से 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी, मौलवी गिरफ्तार।
चाईबासा में एक विधवा महिला से लगभग 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में सदर थाना पुलिस ने मौलवी हाफिज रमीज असलम को गिरफ्तार किया है।
सदर थाना प्रभारी चंद्रशेखर चौधरी के अनुसार, पीड़िता अमीना बानू ने 5 मई 2026 को एक लिखित बयान दिया था, जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 10 फरवरी 2023 को आरोपी ने जमीन दिलाने का वादा करके उनसे 5 लाख 50 हजार रुपये नकद और लगभग 50 हजार रुपये मूल्य की सोने की एक जोड़ी झुमकी ले ली।
जब पीड़िता ने आरोपी से अपने रुपये लौटाने या वादे के अनुसार जमीन और गाड़ी देने की मांग की, तो वह लगातार टालमटोल करता रहा। समस्या का समाधान न होने पर महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।





